Site icon Dainik Savera Times

मारपीट का वीडियो वायरल करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले में मारपीट का वीडियो वायरल करने के आरोपी को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सात मई को आरोपी अंकित सिंह ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के धवारी स्टेडियम मे संतू तिवारी नाम के एक युवक के साथ मारपीट कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया मे वायरल किया था। इस मामले मे पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी अंकित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version