Site icon Dainik Savera Times

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को चरस सहित किया गिरफ्तार

भुन्तर (सृष्टि शर्मा) : पुलिस थाना भुन्तर के अन्तर्गत पुलिस ने सियुंड में गश्त के दौरान एक ऑटो की चेकिंग के दौरान 31 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र राम पाल निवासी गांव खरोह, पपलोग, सरकाघाट ज़िला मंडी तथा 33 वर्षीय हेमराज पुत्र ईश्वर दास निवासी गांव नरोला, ज़िला मंडी के कब्जे से 570 ग्राम चरस बरामद किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भुन्तर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। आगामी अन्वेषण जारी है।

Exit mobile version