Site icon Dainik Savera Times

पुलिस ने पोषाहार की चोरी वं नेपकिन की रीपैकेजिंग कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश, आठ लोग गिरफ्तार

प्रतापगढ़: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत आने वाले पोषाहार की चोरी और सेनेटरी नैपकिन की रीपैकेजिंग कर बाजार में बेचने वाले एक बड़े सक्रिय संगठित गिरोह के आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है । प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिला पुलिस की 10 टीमों ने अल सुबह एक साथ दबिश देकर संगठित गिरोह के आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाना प्रतापगढ़ और धमोतर पर पांच प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Exit mobile version