नूंह। शनिवार को पुन्हाना के नए गांव में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर में मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग में आरोपी रहीस पैर पर गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में सिपाही भी घायल है। दोनों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
पुलिस ने की थी जवाबी कार्रवाई
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी रहीस के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। इसी दौरान मुठभेड़ में अपराध जांच शाखा के सिपाही गौतम भी गोली लगने से जख्मी हो गए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी रहीस लंबे समय से पुलिस के रडार पर था और लूट, हत्या, डकैती समेत कई संगीन मामलों में वांछित था।
कई राज्यों में है शातिर का नेटवर्क
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार उसके खिलाफ 2012 से 2026 के बीच करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, अवैध हथियार, लूट और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ अलवर, टपूकड़ा, भिवाड़ी, अजमेर, पाली के अलावा गुरुग्राम, नूंह, पुन्हाना, महेंद्रगढ़ और पलवल जैसे क्षेत्रों में केस दर्ज हैं। इससे साफ है कि उसका नेटवर्क कई जिलों और राज्यों तक फैला था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी और लगातार इनपुट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
अब तक 20 मामलें हैं दर्ज
पुनहाना डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि घायल आरोपी रहीस को तुरंत सरकारी वाहन से पहले सीएचसी पुन्हाना और बाद में उपचार के लिए नल्लहड़ मेडिकल कॉलेज नूंह भेजा गया, जबकि घायल सिपाही गौतम को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक अवैध देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रहीस थाना बिछोर का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर लूट, डकैती, चोरी, अवैध हथियार, सरकारी कार्य में बाधा समेत करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें :
ये भी पढ़ें :
ये भी पढ़ें :
ये भी पढ़ें :
ये भी पढ़ें :

