Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगलूरू कैफे ब्लास्ट मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

March 2, 2024

बंगलूरू कैफे ब्लास्ट मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

कर्नाटक के बंगलूरू में स्थित रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट को लेकर राज्य सरकार और पुलिस एक्शन में हैं। इस मामले में शनिवार को ही चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच केंद्रीय क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। इसी टीम ने धारावाड़, हुबली और बंगलूरू से पूछताछ के लिए चार लोगों को पकड़ा है। कई टीमें इस पर जांच कर रही हैं और कुछ सबूत भी हाथ लगे हैं। गौरतलब है कि बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में 10 लोग घायल हुए हैं। कमिश्नर ने कहा, ‘‘मामले की संवेदनशीलता और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए मीडिया से अपील की जाती है कि वह अटकलें न लगाए और सहयोग करे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें