Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाजा पट्टी पर इजराइल के हमलों के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जुटे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

October 16, 2023

गाजा पट्टी पर इजराइल के हमलों के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जुटे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्लीः हमास के खिलाफ इजराइल के हमलों को लेकर सोमवार को यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के मामले में कम से कम 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक वामपंथी संगठन ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (आइसा) समेत विभिन्न संगठनों ने गाजा पट्टी पर इजराइल के हमले की निंदा करते हुए प्रदर्शन की योजना बनाई थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पर 100 से ज्यादा लोग जमा हुए थे।

प्रदर्शनकारियों को अनुमति नहीं मिली थी, इसलिए उन्हें हिरासत में ले लिया गया। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।’’ प्रदर्शनकारी जैसे ही मौके पर पहुंचे, दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और बसों में बैठाकर वहां से ले जाया गया। बाद में आइसा ने एक विज्ञप्ति जारी कर अपने सदस्यों को छोड़ने की मांग की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें