Site icon Dainik Savera Times

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में पुलिस हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

कुरनूल: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक हेड कांस्टेबल ने शुक्रवार को अपनी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शहर के लोकायुक्त कार्यालय में डय़ूटी पर तैनात सत्यनारायण ने बाथरूम में अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली। पुलिस के मुताबिक, गोली की आवाज सुनकर ऑफिस का स्टाफ बाथरूम की ओर दौड़ा और हेड कांस्टेबल को खून से लथपथ पाया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version