Site icon Dainik Savera Times

पुलिस की गुंडागर्दी आई सामने, चैकिंग के नाम पर कार सवार युवकों से की मारपीट

फ़रीदाबाद में नववर्ष से पहले 31 दिसंबर की रात पुलिस और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी सामने देखने को मिली। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। पुलिस वालों ने चैकिंग के नाम पर कार सवार युवकों के साथ मारपीट की। कार सवार युवक अपनी कार में बैकरी का समान लेकर आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस वालों ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका, जिसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। युवक ने जब मारपीट का विरोध किया तो न केवल पुलिसकर्मियों ने मारपीट की बल्कि जबरन कार को इम्पाउंड कर दिया। यह पूरी घटना सोहना रोड संजय कलोनी पुलिस चौकी के सामने की है।

Exit mobile version