Site icon Dainik Savera Times

पुलिस ने पूरे शहर में लगवाए Sambhal हिंसा के 74 संदिग्धों के पोस्टर

Sambhal

Sambhal

Sambhal : उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सव्रे के दौरान हुई हिंसा के मामले में संदिग्ध रूप से शामिल 74 लोगों के पोस्टर पूरे शहर में लगवाए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कैद की गई तस्वीरों से बने पोस्टरों को आरोपियों की पहचान करने में मदद के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रर्दिशत किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने संवाददाताओं को बताया, सीसीटीवी में दिख रहे लोग सीधे तौर पर हिंसा में शामिल थे। उनकी पहचान की पुष्टि होनी बाकी है, इसलिए उन्हें पहचानने में जनता की मदद लेने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन 74 उपद्रवियों की पहचान करने के लिए विश्वसनीय सुबूत देने वाले मुखबिरों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

76 आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है

चंद्र ने कहा कि पोस्टर न केवल संभल के शहरी इलाकों में बल्कि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी लगाए गए हैं ताकि लोगों तक अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाया जा सके। पुलिस के अनुसार संभल हिंसा मामले में 76 आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। संभल शहर के कोट गर्वी इलाके में शाही जामा मस्जिद के सव्रेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इसमें चार नागरिकों की मौत हो गई थी और सुरक्षार्किमयों सहित कई अन्य घायल हो गए थे।

Exit mobile version