Site icon Dainik Savera Times

पटना के होटल में पुलिस रेड, दिल्ली-पश्चिम बंगाल की 10 महिलाओं को पकड़ा

Disabled Student Raped By Classmate

Disabled Student Raped By Classmate

Police raid hotel, arrest 10 women : पटना। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में चल रहे देह के धंधे के नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। यहां पश्चिम बंगाल और दिल्ली की 10 महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

संगठित तरीके से चल रही थीं अवैध गतिविधियां

कार्रवाई के दौरान होटल से शराब की बोतलों समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी मैदान (Gandhi Maidan) इलाके के एक होटल में लंबे समय से संगठित तरीके से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके बाद विशेष टीम गठित कर होटल में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान कई कमरों की जांच की गई और वहां मौजूद 10 महिला-युवतियों को संरक्षण में लिया।

जांच- लड़कियां दिल्ली से कैसे पहुंचीं पटना

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेस्क्यू की गई अधिकांश युवतियां पश्चिम बंगाल और दिल्ली की रहने वाली हैं। पुलिस उनके पटना आने के कारणों की तलाश कर रही है। युवतियों से भी पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल से कई आपत्तिजनक वस्तुएं और शराब की बोतलें मिलीं। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर होटल संचालक, कथित दलालों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं।

पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की जा रही है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। साथ ही होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सिटी एसपी संकेत कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामान और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।

Also Read :

Exit mobile version