Site icon Dainik Savera Times

रेवाड़ी में हुक्का बार पर पुलिस रेड, युवाओं-छात्रों को दिया जा रहा था नशा

रेवाड़ी में पुलिस ने एक हुक्का बार पर छापा मारा। यहां हुक्का बार की आड़ में युवाओं व छात्रों को नशा परोसा जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान हुक्का के अलावा गांजे से भरी कई सिगरेट बरामद की। रेवाड़ी के सबसे पॉश कहे जाने वाले मॉडल टाउन में धड़ल्ले से हुक्का बार चलाया जा रहा था। गांधी चौक के पास AM 2 PM नाम से हुक्का बार चलाया जा रहा था। भिवानी व दादरी के दो लोगों की ओर से गांधी चौक के पास AM 2 PM नाम से हुक्का बार चलाया जा रहा था। वहीं छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने धारा 4,5,6, Cotpa Act व 20A -61-85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version