Site icon Dainik Savera Times

पुलिस ने 3 होटलों में की रेड, 5 महिलाओं सहित 7 गिरफ्तार

झज्जर में पुलिस रेड से बचने के लिए एक लड़का और लड़की ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की है। दरअसल, पुलिस ने शहर के होटल और गेस्ट हाउस पर एकसाथ छापा मारा था। पुलिस को हर रोज होटल और गैस्ट हाउस में अनैतिक कार्यों के होने की शिकायत मिल रही थी। इसी शिकायत पर शहर के होटल और गैस्ट हाउस पर रेड की गई। रेड के दौरान आपत्तिजनक हालात में मिले लड़के और लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया।

इसी दौरान पुलिस रेड को देखकर एक होटल में मौजूद एक लड़का और लड़की छत पर चढ़ गए। होटल के साथ लगती छत से दूसरी छत पर कूदकर भागने की कोशिश भी की। लेकिन जब इस कोशिश में वे सफल नही हुए तो पुलिस ने सीढ़ी लगाकर उन्हे पकड़ लिया। पुलिस की कार्यवाही से होटल संचालकों में भी हड़कंप मच गया। डीएसपी राहुल देव ने बताया कि सभी होटलों को चैक किया गया है। सामाजिक तौर पर अनैतिक कार्यों की शिकायत मिली थी जिसके आधार पर कार्यवाही की गई है। डीएसपी ने बताया कि अनैतिक गतिविधियों में शामिल होटल मालिकों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version