Site icon Dainik Savera Times

मथुरा: पुलिस ने स्पा सेंटरों में की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के और लड़कियां

नेशनल डेस्क: मथुरा के विकास बाजार में स्थित दो स्पा सेंटर में पुलिस ने अचानक छापेमारी की, जिसमें पुलिस ने पांच युवक और छह युवतियां को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसी के साथ उन्हें मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया। यह छापेमारी सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में की गई। इससे पहले भी मथुरा पुलिस ने कई स्पा सेंटरों में जांच की थी।

ये भी पढ़ें: एक्टर फरहान अख्तर ने खरीदी Mercedes की ये शानदार गाड़ी, करोड़ों में है कीमत

इस छापेमारी को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विकास बाजार के इन स्पा सेंटरों में काफी समय से अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी को लेकर पुलिस ने अपने स्तर से जांच करवाई, जब संदेह हुआ तो पुलिस टीम ने स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर दी, जब पुलिस अंदर दाखिल हुई, तो युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस उन्हें पकड़कर बाहर लेकर आई।

सीओ सिटी आशना चौधरी ने कहा कि अनैतिक कार्य किए जाने की सूचना मिलने पर हमने दोनों स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। पांच युवक और छह युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। हम इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई कर रहे हैं। इसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस का कहना है कि किसी भी अनैतिक कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। आपत्तिजनक और अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसी के साथ स्पा सेंटरों पर सख्ती बरती जाने की बात कही है।

VD : Muktasar में दो गुटों ने एक-दूसरे पर तलवारों से किया हमला, 3 की हालत गंभीर

Exit mobile version