Site icon Dainik Savera Times

‘आपरेशन एंटीवायरस’ अभियान के तहत पुलिस ने 169 मोबाइल किये बरामद, मालिकों की हो रही तलाश

अजमेर: राजस्थान में अजमेर जिला पुलिस ने ‘आपरेशन एंटीवायरस’ अभियान के तहत 169 मोबाइल बरामद किये हैं।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि पोर्टल पर खोए, चोरी हुए मोबाइलों की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को मिली थी। उसके बाद साइबर सेल और पुलिस थानों के संयुक्त दलों ने 169 मोबाइल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 57 लाख रूपये आंकी गयी है।

Exit mobile version