Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान दूतावास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकराियों को पुलिस ने रोका

नयी दिल्ली: पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को समर्थन, पाकिस्तान में सिख समुदाय पर किए जा रहे अत्याचार और भारत को ड्रग्स की आपूर्ति के खिलाफ पाकिस्तान उच्चायोग के सामने नेशनल अकाली दल (एनएडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया व पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। जैसे ही नेशनल अकाली दल के कार्यकर्ता तीन मूर्ति पर परमजीत सिंह पम्मा की अध्यक्षता में एकत्रित हुए और पाकिस्तान उच्चायोग की तरफ बढ़ने लगे पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोकने को कहा। फिर भी एनएडी कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसको देखते हुए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग कर वहीं रोक लिया।

Exit mobile version