Site icon Dainik Savera Times

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया वॉटर कैनन और आंसू गैस गोले का प्रयोग, कई घायल

पंचकूला (कुलवीर दीवान) : पंचकूला पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर वॉटर कैनन का प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें की गई इतना ही नहीं उनपर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इस घटना में कई कर्मचारी घायल भी हुए है।

आपको बता दें कि पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में विभिन्न विभागों के कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हजारों की संख्या में कर्मचारी पंचकूला से चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए जा रहे थे। इस प्रदर्शन में हरियाणा के सभी विभागों के सरकारी कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर चंडीगढ़ पुलिस और पंचकूला पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई। पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात है।

Exit mobile version