Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल में गिरफ्तार करने गई पुलिस से मारपीट, वारंट पर विवाद

May 23, 2026

कैथल में गिरफ्तार करने गई पुलिस से मारपीट, वारंट पर विवाद

कैथल। एक मामले में वारंट लेकर गिरफ्तारी करने गई एएसआई पर आरोपी ने हमला कर दिया। मामला अदालत की तरफ से जारी गिरफ्तारी वारंट पर शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया। मारपीट में कलायत थाना पुलिस का एएसआई घायल हो गया।

एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज

बता दें कि एएसआई राजेश की शिकायत पर गांव कौलेखां निवासी प्रभात के विरुद्ध एससी एसटी सहित सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। 21 मई को साथी होमगार्ड कर्मचारी अमरजीत के साथ गिरफ्तारी वारंट लेकर आरोपित प्रभात को पकड़ने के लिए गांव कौलेखां गया था। कलायत नहर पुल के पास आरोपी की बाइक की दुकान पर पहुंच गया था।

गालीगलौच करने का आरोप

दोपहर के करीब दो बजे उसे आरोपी दुकान पर मिल गया था। सिविल लाइन थाना में दर्ज एक केस में आरोपी के वारंट जारी हुए थे। उसने आरोपित को गिरफ्तारी वारंट दिखाए और उसे हिरासत में लेने लगा, तभी आरोपी ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी और मारपीट की।

एक नजर इधर भी :-

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें