Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mahakumbh 2025 : भक्तों के लिए बन रहा था प्रसाद, पुलिस वाले ने मिलाई राख, DCP ने लिया सख्त एक्शन, देखें Video

January 31, 2025

Mahakumbh 2025 : भक्तों के लिए बन रहा था प्रसाद, पुलिस वाले ने मिलाई राख, DCP ने लिया सख्त एक्शन, देखें Video

Policeman Mixed Ashes in Food : महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के भोजन प्रसाद में राख मिलाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के भोजन प्रसाद में सोरांव थाना प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी द्वारा राख मिलाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने सोरांव थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें चूल्हे पर बन रहे भंडारे के भोजन प्रसाद में एक पुलिस अधिकारी राख डालता दिख रहा है। किसी व्यक्ति ने इस वीडियो को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर डीसीपी गंगा नगर के अकाउंट पर साझा किया और लिखा कि इस शर्मनाक कृत्य को लेकर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

[video_player file=”https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2025/01/prayag.mp4″]

इस पोस्ट के जवाब में लिखा गया, उक्त प्रकरण का संज्ञन लेते हुए पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) द्वारा एसीपी सोरांव की रिपोर्ट के आधार पर सोरांव थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें