Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिपाही ने मुंह से सांस देकर बचाई सांप की जान, वीडियो वायरल

October 26, 2023

सिपाही ने मुंह से सांस देकर बचाई सांप की जान, वीडियो वायरल

भोपाल : आपने इंसानों को CPR यानी मुंह से सांस देकर उनकी जान बचाते हुए देखा होगा लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरतअंगेज है। दरअसल मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम पुलिस के एक सिपाही ने सांप को मुंह से सांस देकर उसकी जान बचाई। इस कारनामा के लिए सिपाही की काफी सराहना हो रही है। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कॉन्स्टेबल अतुल शर्मा सांप को मुँह से सांस देते दिख रहे हैं।

कॉन्स्टेबल अतुल शर्मा नर्मदापुरम जिले की सेमरीहरचंद पुलिस चौकी में सिपाही के पद पर तैनात हैं। सिपाही अतुल ने बताया कि उन्‍हें मंगलवार को सूचना मिली कि एक मकान की पानी वाली पाइप में सांप घुस गया है। लोगों ने उसे निकालने के लिए पाइप में कीटनाशक मिलाकर पानी डाल दिया, जिससे सांप बेहोश हो गया।

सिपाही को यह देखकर रहा नहीं गया और उसने सांप को हाथ में लेकर मुंह से सांस देना शुरू कर दिया। सांस देने के बाद सांप को होश आ गया जिसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें