पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे पर चलाईं गोलियां! गोलियों से छलनी मिले शव
December 8, 2024
Policemen Fired Bullets : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार तड़के दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए और उनके शरीर पर गोलियां लगने के निशान मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने संदेह जताया कि संभवत: दोनों
पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि तड़के करीब साढ़े छह बजे जिला मुख्यालय स्थित काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव मिले।
उन्होंने बताया कि पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत संभवत: एक-दूसरे पर गोलियां चलाने के कारण हुई।