Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में प्रदूषण हुआ कम, GRAP-3 की पाबंदियां हटी

January 18, 2025

दिल्ली में प्रदूषण हुआ कम, GRAP-3 की पाबंदियां हटी

Pollution in Delhi Reduced : वायु गुणवत्ता में सुधार के साथ ही केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने शुक्रवार को दिल्ली और पड़ोसी क्षेत्रों में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण 3 की पाबंदियों को हटा दिया। यह कदम वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बाद GRAP 4 को वापस लेने के एक दिन बाद उठाया गया है।

CAQM ने एक बयान में कहा कि GRAP को लेकर उसकी उप-समिति ने बैठक की और क्षेत्र में वायु गुणवत्ता परिदृश्य के साथ-साथ IMD / IITM के पूर्वानुमानों की समीक्षा की। CAQM ने बयान में कहा, ‘IMD / IITM द्वारा प्रदान किए गए वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों और तेज हवा की गति के कारण आने वाले दिनों में दिल्ली का AQI बहुत खराब श्रेणी के निचले स्तर पर रहने की संभावना है।‘

CAQM ने बयान में कहा, ‘निर्माण और विध्वंस परियोजना स्थल आदि जिन्हें विभिन्न वैधानिक निर्देशों, नियमों, दिशानिर्देशों आदि के उल्लंघन/गैर-अनुपालन के कारण बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, वे किसी भी परिस्थिति में अगला आदेश आने तक अपना संचालन फिर से शुरू नहीं करेंगे।‘

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा उपलब्ध कराए गए AQI बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के औसत AQI में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, तथा AQI 289 पर पहुंच गया, जो स्पष्ट रूप से गिरावट का संकेत है। ग्रैप 3 और 4 को 15 जनवरी को लागू किया गया था, जब दिल्ली का औसत AQI 350 अंक को पार कर गया था तथा इसमें तेजी से वृद्धि होने लगी थी, जो 400 अंक को भी पार करने की संभावना को दर्शाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें