
नई दिल्ली: आतंक की फैक्टरी चलाने वाला कंगाल पाकिस्तान आजकल बेहद डरा हुआ है। पाकिस्तान का दावा है कि कोई अनजान शख्स है जो चुन-चुन उसके हाई प्रोफाइल लोगों की हत्या कर रहा है। पाकिस्तान जिन लोगों की हत्याओं पर मातम मना रहा है। वे लोग भारत और दुनिया के कई हिस्सों में आतंक फैला चुके हैं। पिछले कुछ वक्त से पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों को चुन-चुन कर मौत के घाट उतारा जा रहा है। पाकिस्तान उस अनजान कातिल को ढूंढने की काफी कोशिश करता रहा लेकिन नाकाम रहा। अब पाकिस्तान ने अपनी आवाम के सामने पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया है और मौतों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया है।
इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान ने भारत और भारत की खुफिया एजैंसी रॉ पर पाकिस्तान में हुई 2 हाई प्रोफाइल लोगों की हत्या का सनसनीखेज आरोप लगाया था। पाकिस्तान ने आनन-फानन में अशोक कुमार आनंद नाम के एक शख्स को रॉ एजैंट बताते हुए इस साजिश में शामिल बताया था और उसकी तस्वीरें जारी की थीं। लेकिन अब जो सच सामने आया है वो काफी चौंकाने वाला है। एक बार फिर पाकिस्तान की दुनिया में फजीहत हुई है। पाकिस्तान के झूठ का पदार्फाश हुआ है।
भारतीय बिजनेसमैन अशोक कुमार आनंद ने सोमवार को पाकिस्तान में हो रही टारगेट किलिंग में शामिल होने के आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए कहा, ‘मुङो इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं दुबई में अपने ऑफिस में था। मैं दुबई में एक बिजनेसमैन हूं और मैं अपने बिजनैस पर ध्यान देता हूं।’ अपने इंटरव्यू में, उन्होंने पाकिस्तान में टारगेट किलिंग को फाइनैंस करने के आरोपों से भी इंकार किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रलय ने आरोप लगाया था कि सियालकोट में शाहिद लतीफ और रावलकोट में मोहम्मद रियाज की हत्याएं भारतीय एजैंट्स योगेश कुमार और अशोक कुमार आनंद ने कराई थी।
बिजनेसमैन अशोक कुमार ने कहा, मैं जब दुबई में अपने आफिस में बैठा था तो तब दुबई के कुछ स्थानीय लोगों ने और कुछ इंडिया के दोस्तों ने बताया आपका नाम टीवी पर चल रहा है। मुङो हैरानी हुई। न मुङो कुछ पता है और न ही मैं किसी को जानता हूं। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि मैं रॉ का पैडलर हूं और वहां कोई कत्ल हुआ जिसमें मेरा हाथ है, लेकिन मैं वहां किसी को जानता तक नहीं हूं, मैं दुबई में सिर्फ बिजनैस करता हूं, अपना काम करता हूं।