Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

खराब सड़क के निर्माण को गैर-जमानती अपराध बनाया जाना चाहिए : गडकरी

January 17, 2025

खराब सड़क के निर्माण को गैर-जमानती अपराध बनाया जाना चाहिए : गडकरी

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वीरवार को कहा कि खराब सड़क निर्माण को गैर-जमानती अपराध बनाया जाना चाहिए और सड़क ठेकेदारों, रियायतियों और इंजीनियरों को दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और जेल भेजा जाना चाहिए। उद्योग निकाय भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि भारत दुनिया में सड़क दुर्घटनाओं में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रलय का लक्ष्य 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को घटाकर आधा करने का है। मंत्रलय के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में देश में 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 1,72,000 लोगों की मौत हुई।

गडकरी ने कहा, इनमें से 66.4 प्रतिशत यानी 1,14,000 लोग 18-45 वर्ष आयु वर्ग के थे, जबकि 10,000 बच्चे थे। उन्होंने बताया कि 55,000 लोगों की मौत हैलमेट न पहनने के कारण और 30,000 लोगों की मौत सीट बैल्ट न लगाने के कारण हुई। गडकरी ने यह भी कहा कि राजमार्ग मंत्रलय, राजमार्गो पर ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना के लिहाज से संवेदनशील स्थान) को ठीक करने के लिए 40,000 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। गडकरी ने उद्योग और अन्य संबंधित इकाइयों से आग्रह किया कि वे देश में ड्राइवरों (वाहन चालकों) की भारी कमी को दूर करने के लिए प्रशिक्षण और फिटनैस केंद्र स्थापित करने के लिए सरकार के साथ साङोदारी करें।

ये भी पढ़ें: GT vs MI, IPL 2026: गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मुंबई पहले करेगा बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें