Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजधानी में में तेज गर्म हवाओं के साथ भीषण लू चलने की संभावना

May 27, 2024

राजधानी में में तेज गर्म हवाओं के साथ भीषण लू चलने की संभावना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। आज तेज गर्म हवाएं चलने के साथ ही भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री अधिक है। राजधानी में सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आद्र्रता का स्तर 48 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आसमान साफ रहने और तेज हवाओं के साथ लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना जताई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें