Site icon Dainik Savera Times

अमेठी यात्रा से पहले राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर जारी, लिखा – ‘‘आतंक का साथी राहुल गांधी’’

Poster released against Rahul Gandhi

Poster released against Rahul Gandhi

उतर प्रदेश : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बुधवार को अमेठी दौरे से पहले कांग्रेस कार्यालय और स्थानीय बस स्टैंड सहित समूचे अमेठी में कई स्थानों पर विवादित पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें ‘‘आतंक का साथी राहुल गांधी’’ लिखा गया है। किसी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस तैनात किए जाने के बावजूद विवादित पोस्टर सामने आने से राजनीतिक तनाव पैदा हो गया है।

कांग्रेस नेता के अमेठी पहुंचने से पहले अमेठी कांग्रेस कार्यालय, बस अड्डा सहित कई स्थानों पर उनके खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें ‘‘आतंक का साथी राहुल गांधी’’ लिखा है। पोस्टर किसने लगाया, फिलहाल इसका उल्लेख नहीं है। जानकर सूत्रों के मुताबिक पुलिस की कड़ी चौकसी के बावजूद राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए।

अधिकारी के अनुसार, पुलिस ऐसी सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए सतर्क थी, फिर भी इस तरह के विवादित पोस्टर देखने को मिले हैं। राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। बुधवार को वह अपने पूर्व लोकसभा क्षेत्र अमेठी में होंगे जहां से वह तीन बार सांसद चुने गए। अमेठी दौरे के बाद वह कानपुर जाएंगे।

पहलगाम हमले में मारे गए 26 लोग

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि गांधी का आधिकारिक कार्यक्रम सुबह 8.15 बजे रायबरेली के ‘भोएमऊ गेस्ट हाउस’ में एक प्रतिनिधिमंडल बैठक के साथ शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी बुधवार दोपहर 12:30 बजे अमेठी के मुंशीगंज पहुंचेंगे, जहां वह आयुध कारखाने और ‘इंडो एशियन रायफल्स प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि गांधी का संजय गांधी अस्पताल, मुंशीगंज में हार्ट सजर्री यूनिट और एक एंबुलेंस का भी उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।

साथ ही, वह इंदिरा गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग का निरीक्षण करेंगे तथा छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ चर्चा करेंगे। सिंघल ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। वह रायबरेली के ‘भोएमऊ गेस्ट हाउस’ से सड़क मार्ग से अमेठी पहुंचेंगे।

इस दौरान रास्ते में कार्यकर्ताओं और आम जनमानस द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद वह करीब एक बजे कानपुर के लिए रवाना होंगे और वहां शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलेंगे। शुभम द्विवेदी 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में शामिल थे।

Exit mobile version