
Power Grid Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इंजीनियर ट्रेनी के 319 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवा इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार पावर ग्रिड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2026 है। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं इस भर्ती की पूरी जानकारी…
कितने पदों पर होगी भर्ती?
पावर ग्रिड की इस भर्ती में कुल 319 पद भरे जाएंगे। इन पदों को तीन इंजीनियरिंग ब्रांच में बांटा गया है।
– इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 250 पद
– सिविल इंजीनियरिंग: 48 पद
– कंप्यूटर साइंस: 21 पद
आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं।इसलिए जो युवा इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।
क्या होनी चाहिए योग्यता?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से BE, BTech या BSc Engineering की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। उम्मीदवार के पास GATE 2026 का वैलिड स्कोरकार्ड भी होना चाहिए।
कितनी होनी चाहिए उम्र?
पावर ग्रिड भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 28 साल तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट मिलेगी।
– OBC उम्मीदवारों को 3 साल की छूट।
– SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट।
– दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार 10 से 15 साल तक की छूट।
कितनी लगेगी आवेदन फीस?
इस भर्ती में जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। वहीं SC, ST, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और कंपनी के विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन फीस नहीं देनी होगी।
कैसे होगा सिलेक्शन?
पावर ग्रिड में उम्मीदवारों का चयन GATE 2026 के नंबर, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसमें GATE के नंबर को 85 प्रतिशत महत्व दिया जाएगा। ग्रुप डिस्कशन के लिए 3 प्रतिशत और इंटरव्यू के लिए 12 प्रतिशत अंक तय किए गए हैं। इन सभी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट भी पास करना होगा।
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती में नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी की तरफ से दूसरे भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।इस तरह इंजीनियरिंग करने वाले युवाओं के लिए सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का अच्छा मौका है।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
पावर ग्रिड भर्ती के लिए आवेदन करने का तरीका आसान है। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके फॉर्म भर सकते हैं।
1. सबसे पहले पावर ग्रिड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
2. होम पेज पर दिए गए Career सेक्शन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद Engineer Trainee Recruitment 2026 का लिंक खोलें।
4. अब अपना GATE 2026 रजिस्ट्रेशन नंबर और जरूरी जानकारी भरें।
5. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
6. अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन फीस जमा करें।
7. आखिर में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।