Site icon Dainik Savera Times

इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप के झटके

जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में शुक्रवार की रात शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गये। इंडोनेशिया के मौसम जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 21.59 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गयी। भूकंप का कंद्र तनिमबार द्वीप समूह रीजेंसी से 169 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में समुद्र तल के नीचे 177 किलोमीटर की गहराई पर रहा।

Exit mobile version