Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा के गोहाना की जलेबी की तारीफ राहुल गांधी को पड़ गई भारी, जानें दुकानदार ने क्या कहा?

सोनीपत: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब सोनीपत के गोहाना में जनसभा को संबोधित करने गए थे तो कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें गोहाना की जलेबी खिलाया था। गोहाना की जलेबी की राहुल गांधी ने खूब तारीफ की थी। राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए जलेबी लेकर गए। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद जलेबी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगा।

जलेबी बनाने वाले दुकानदार ने कहा कि, राहुल गांधी ने जलेबी की तारीफ की थी। ये देसी घी में बनी हुई है। एक हफ्ते तक खराब नहीं होती। यह एक हफ्ते से ज्यादा ही चलती है। जब राहुल गांधी ने इसकी तारीफ की है, तो आइटम में दम होगा। आम जनता भी हमारी जलेबी की तारीफ करती है।

उन्होंने कहा कि, ये जलेबी फैक्ट्री का आइटम नहीं है, ये दुकान का बनाया गया आइटम है। दस लोगों का स्टाफ यहां जलेबी बनाते हैं। और आप लोगों की सेवा करते हैं, हमारी तीन दुकान है। ये दुकान मेरे पैदा होने से पहले का है। मैं 22-23 साल से यहां काम करता हूं। पूरा माल देसी घी में तैयार होता है, यहां के जलेबी की मांग हिंदुस्तान के साथ बाहर भी होती है।

दरअसल चुनावी नतीजे आने के बाद हरियाणा में जलेबी की चर्चा तेज हो गयी है। सोनीपत में राहुल गांधी ने जलेबी खाने के बाद फैक्ट्री लगाने के साथ कामगारों को बढ़ावा देने की बात कही थी। इसको लेकर स्थानीय जनता राहुल गांधी पर जबरदस्त चुटकी लेती हुई नजर आ रही है। जनता का कहना है कि हरियाणा की जनता विकास की जलेबी खाना चाहती थी। उनको पता है कि जलेबी फैक्ट्री में नहींं, बल्कि हलवाई की दुकान में बनती है।

Exit mobile version