Site icon Dainik Savera Times

चुनवा हारने के बाद बोले प्रशांत किशोर, ‘मैं बिहार नहीं छोड़ूंगा…भविष्य में जीत हमारी जरूर होगी’

बिहार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर (PK) की पार्टी जन सुराज को भारी हार मिली है। नतीजों के बाद पहली बार पीके मीडिया के सामने आए और उन्होंने खुले दिल से जनता से माफी मांगी। साथ ही उन्होंने बताया कि आगे वे क्या करने वाले हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि वे व्यवस्था परिवर्तन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए। राजनीति बदलने की दिशा में कुछ हद तक सफलता जरूर मिली। पार्टी की हार की 100% जिम्मेदारी उन्होंने खुद ली। उन्होंने साफ कहा कि जनता का विश्वास नहीं जीत पाए, और इस कमी को स्वीकार करने में उन्हें कोई शर्म नहीं है।

पीके ने कहा- सामूहिक मौन उपवास रखूंगा
प्रशांत किशोर ने कहा कि वे अपनी गलती स्वीकार करते हुए एक दिन का सामूहिक मौन उपवास रखेंगे। यह उपवास 20 तारीख को भीतरहरवा आश्रम में होगा। उन्होंने कहा कि गलती हुई है, लेकिन कोई गुनाह नहीं किया। वोट नहीं मिलना गुनाह नहीं है। हमने जाति-धर्म की राजनीति नहीं की है।

 

बिहार नहीं छोड़ूंगा… 
हार के बावजूद प्रशांत किशोर ने कहा कि वह बिहार में ही रहेंगे और पहले से दोगुनी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने कहा पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है। आज भले झटका लगा है, लेकिन जीत एक दिन जन सुराज की ही होगी।

चुनाव में पैसे बांटने के आरोपों पर PK का दावा
प्रशांत किशोर ने गंभीर आरोप लगाए कि चुनाव में बड़े पैमाने पर जनता को पैसे बांटे गए। उनके अनुसार हर विधानसभा में लगभग 60,000 लोगों को 10,000 रुपये दिए गए। करीब 29,000 करोड़ रुपये आंगनबाड़ी, आशा, ममता, जीविका दीदी, टोला सेवक और प्रवासी मजदूरों के नाम पर खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पहली बार था जब 40,000 करोड़ रुपये जनता का पैसा खर्च करने का वादा किया गया।

ईमानदार कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे
PK ने कहा उनकी कोशिशें ईमानदार थीं, लेकिन वे सफल नहीं हो सकीं। वे न तो व्यवस्था परिवर्तन ला पाए और न ही सत्ता परिवर्तन। उन्होंने माना कि जनता का भरोसा जीतने में वे पूरी तरह असफल रहे। उन्होंने कहा अगर जनता ने हमें नहीं चुना, तो यह मेरी कमी है। इसके लिए 100% जिम्मेदार मैं हूं।

महिलाओं को 2-2 लाख मिले तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा
उन्होंने दावा किया कि सरकार ने डेढ़ करोड़ महिलाओं को चुनाव के दौरान वादे किए थे। PK ने कहा, अगर सरकार ने वोट नहीं खरीदे, तो अगले छह महीने में हर महिला को 2 लाख रुपये दे। अगर ऐसा हुआ, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

ये भी पढ़ेंः सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबीः मोस्ट वांटेड नक्सली हिडमा ढेर, एनकाउंटर में 5 साथी भी मारे गए

Exit mobile version