Site icon Dainik Savera Times

प्रतिभा जैन ने अहमदाबाद मेयर के रूप में संभाला पदभार 

अहमदाबाद: प्रतिभा जैन ने अहमदाबाद में मेयर के रुप में कार्यभार संभाला है। वहीं जतिन पटेल उनके डिप्टी चुने गए हैं। शाहीबाग वार्ड की वरिष्ठ पार्षद प्रतिभा जैन अब शहर के मेयर के रूप में काम करेंगी। देवांग दानी को अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, वहीं गौरांग प्रजापति को सत्तारूढ़ दल के नेता के रूप में नामित किया गया है। जैन, पटेल और दानी तीन बार से पार्षद हैं।

इस बीच इंजीनियर की शिक्षा हासिल करने वालेप्रजापति अपनी तकनीकी विशेषज्ञता को अपनी भूमिका में लाएंगे। पिछले सप्ताह गांधीनगर में सत्तारूढ़ भाजपा के राज्य संसदीय बोर्ड द्वारा आयोजित बैठकों की एक श्रृंखला के दौरान इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया। नए पदाधिकारी पिछले पदाधिकारियों के कार्यकाल के समापन के बाद ढाई साल के कार्यकाल के लिए अपने संबंधित पदों पर काम करेंगे।

Exit mobile version