Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अल्ला हू अकबर का नारा लगाकर चापड़ से किया बस कंडक्टर पर हमला…सामने आया हाशमी का PAK कनेक्शन

November 26, 2023

अल्ला हू अकबर का नारा लगाकर चापड़ से किया बस कंडक्टर पर हमला…सामने आया हाशमी का PAK कनेक्शन

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक B-tech के छात्र ने बस कंडक्टर पर चापड़ से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शुक्रवार की है। आरोपी का नाम लारैब हाशमी बताया जा रहा है और वह इंजीनियरिंग का छात्र है। उसने एक छोटी-सी बात पर बस कंडक्टर हरिकेश पर चापड़ से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हाशमी को उसी दिन चंडी गांव से पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पैर में गोली लगी थी। सहायक पुलिस आयुक्त अजीत सिंह चौहान ने कहा, ‘‘पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी का रिमांड हासिल कर लिया है।’’

 

आरोपी ने खुद ही वायरल किया वीडियो

घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब हाशमी की ओर से बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हाशमी ने वीडियो में बस कंडक्टर का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ वह एक मुसलमान को गाली दे रहा था। इंशा अल्लाह वह नहीं बचेगा।’’ उसने कहा, ‘‘कोई यह न समझे कि सरकार मोदी और योगी की है। हमारे दिलों पर मुस्तफा ही राज करते हैं। अल्लाह हू अकबर, अल्लाह हू अकबर।’’ वीडियो में हाशमी ने वह हथियार भी दिखाया जिससे उसने कंडक्टर पर हमला किया था।

बरामद हुआ चापड़ और पिस्तौल

अस्पताल में पूछताछ के दौरान हाशमी ने पुलिस को बताया कि बस कंडक्टर ने उससे अभद्र बातें कही थीं जिसकी वजह से उसने हमला किया। गिरफ्तारी के बाद हाशमी पुलिस को एक झाड़ी के पास ले गया जहां उसने हथियार छिपाया था। पुलिस ने वहां से एक पिस्तौल भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले पुलिस पर गोली चलाई और उसकी जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।

 

चौहान ने बताया कि कंडक्टर हरिकेश के पिता राम शिरोमणि विश्वकर्मा की शिकायत पर हाशमी के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) का मुकद्दमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस हमले में घायल बस कंडक्टर हरिकेश का एसआरएन अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और अब वह खतरे से बाहर है।

सुनता था जिहादी तकरीरें

हाशमी अपने मोबाइल फोन पर ज्यादातर जिहादी तकरीरें सुनता था,जिसमे कई पाकिस्तानी मौलाना भी हैं। आरोपी लारेब हाशमी पाकिस्तानी मौलाना खादिम हुसैन रिजवी से प्रभावित है। उसके मोबाइल की सर्च हिस्ट्री में ज्यादातर लिंक जिहादी चरित्र के मिले हैं। लारेब हाशमी के मोबाइल को फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद लारेब हाशमी ने खुद वीडियो बनाए थे, उसके घर से मिले कंप्यूटर मोबाइल, पेन ड्राइव और चिप को भी फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। उसके और परिवार के दूसरे लोगों के बैंक पासबुक की भी जांच शुरू की गई है। यूपी एटीएस और आईबी ने अपने स्तर पर जांच और पूछताछ शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें