Site icon Dainik Savera Times

Prayagraj News: बच्ची से दुष्कर्म के बाद की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली, गिरफ्तार

Punjabi woman arrested in America.

Punjabi woman arrested in America.

प्रयागराज :  जिले के गंगा नगर के सोरांव थाना अंतर्गत एक नाबालिग बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के आरोपी को मंगलवार की रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जांच के लिए 5 टीमों का हुआ गठन, 150 CCTV कैमरों के खंगाले फुटेज 
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पुलिस को चार अक्टूबर को सूचना मिली थी कि एक बच्ची का शव खेत में पड़ा है। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था जिसमें बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए पांच टीम का गठन किया गया था और 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और 65 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई। इसी दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में एक साइकिल सवार व्यक्ति को लड़की को ले जाते हुए देखा गया। गुनावत ने बताया कि व्यक्ति की पहचान सराय बोगी, थाना सोरांव निवासी मुकेश के रूप में हुई। पुलिस व्यक्ति की तलाश में जुटी थी।
घेराबंदी हुई तो पुलिस पर करने लगा फायरिंग
उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि व्यक्ति जुड़ापुर दादू में हाइवे के पास मौजूद है। इसी सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे हिरासत में लेने के लिए आगे बढ़ी। इसी दौरान, व्यक्ति ने तमंचे से पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। गुनावत ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेरहमी से किया बच्ची का कत्ल
अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि तीन अक्टूबर की रात को उसने लड़की को साइकिल पर लिफ्ट दी थी। इस दौरान अभियुक्त के मन में लड़की से दुष्कर्म का विचार आया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के मुताबिक, उसने लड़की का मुंह दबाकर उससे दुष्कर्म किया और मामले में वह पकड़ा नहीं जाए इसलिए उसने पास ही पड़े एक डंडे से उसके सिर पर वार किया जिससे लड़की की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Exit mobile version