Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रयागराज की स्मिता का गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम..बालों से बनाया रिकॉर्ड, 32 साल नहीं कटवाए

December 1, 2023

प्रयागराज की स्मिता का गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम..बालों से बनाया रिकॉर्ड, 32 साल नहीं कटवाए

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली स्मिता श्रीवास्तव (Smita Srivastava) का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज हुआ। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्मिता का नाम उनके बालों की वजह से दर्ज हुआ है।

 

आपको जानकर हैरानी होगी कि स्मिता ने पिछले 32 साल से अपने बाल नहीं कटवाएं है। स्मिता श्रीवास्तव अब 46 साल की हैं। जब वे 14 साल की थी तब से उन्होंने अपने बाल कटवाने बंद कर दिए थे और आज तक उन्होंने अपने बालों में कैंची नहीं लगने दी। स्मिता ने इन 32 सालों में अपने बाल इतने लंबे कर लिए कि उनका नाम अब गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

 

इतनी है बालों की लंबाई

स्मिता के बालों की लंबाई 236.22 सेंटीमीटर (7 फीट 9 इंच) है। पहले 2012 में लिम्का बुक्स ऑफ रिकार्ड में उनका नाम दर्ज हुआ था. इसके अलावा प्रयागराज में भी लंबे बालों की वजह से कई अवॉर्ड से नवाजी गई हैं।

 

मां से मिली प्रेरणा

स्मिता बताती हैं कि उनके लंबे बालों की वजह उनकी मां हैं, क्योंकि उनकी मां के बाल लंबे और सुंदर थे। उन्हें देखकर बचपन से ही सपना था कि मेरे बाल भी उनके जैसे हों। मां को देखकर ही मैंने अपने बाल बढ़ाने शुरू किए। 14 साल की उम्र के बाद से उन्होंने अपने बाल में कैंची नहीं लगने दी, यही वजह है कि उनके बाल आज इतने लंबे हैं। स्मिता श्रीवास्तव प्रयागराज के अल्लापुर की रहने वाली हैं। उनकी शादी बिजनेसमैन सुदेश श्रीवास्तव से हुई है। दंपति के दो बेटे हैं। स्मिता का बड़ा बेटा अथर्व बीटेक कर रहा है और छोटा बेटा शाश्वत 7वीं में पढ़ता है. स्मिता के माता-पिता ज्ञानपुर (भदोही) के रहने वाले हैं।

 

बाल बांधने में लगते हैं 2 घंटे

स्मिता के मुताबिक, उनको लंबे बाल सहेजने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगता है। वो हफ्ते में दो दिन सिर धोती हैं। बाल धोने में भी आधे घंटे से ज्यादा का समय लगता है। स्मिता ने कहा कि मां हमेशा ही अपने बालों को सहेजती और संवारती रहेंगी क्योंकि उनको यह पसंद है और अपने बालों से प्यार भी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें