Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए 110 इलेक्ट्रिक बसों की तैयारी तेज

May 28, 2026

जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए 110 इलेक्ट्रिक बसों की तैयारी तेज

नई दिल्ली : जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के संचालन से पहले प्रदेश सरकार ने आधुनिक सार्वजनिक परिवहन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में तेज कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सुचारु आवागमन के लिए शुरुआती चरण में 110 इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की चौथी बैठक की अध्यक्षता करते हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 500 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि 15 जून से प्रस्तावित उड़ान संचालन से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह तैयार होनी चाहिए। बैठक में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में लगभग 15.5 लाख इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं और 2030 तक 10 हजार चार्जिंग स्टेशन विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए भूमि अधिग्रहण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से औद्योगिक विकास और निवेश को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब, डिफेंस कॉरिडोर, सीड पार्क और कृषि निर्यात हब जैसी परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रमुख परियोजनाओं की नियमित निगरानी के लिए विशेष सेल गठित करने को कहा।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें