Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी ओडिशा की यात्रा

November 26, 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी ओडिशा की यात्रा
भुवनेश्वर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू आज दो दिवसीय यात्र पर ओडिशा पहुंचेंगी और इस दौरान वह पारादीप में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।इस महीने उनकी यह ओडिशा की दूसरी यात्र होगी। वह 20 नवंबर को तीन दिन के लिए अपने गृह राज्य आई थीं। राष्ट्रपति रविवार शाम छह बजेमुमरू 27 नवंबर को पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘बोइता बंदना’ (नौका पूजा) समारोह में भाग लेंगी।
ओडिशा में हर साल राज्य के प्राचीन समुद्री वैभवशाली इतिहास को याद करते हुए ‘बोइता बंदना’ मनाया जाता है।मुमरू डिजिटल माध्यम से लॉजिस्टिक पार्क का उद्घाटन करेंगी और नए जलाशय एवं जलशोधन संयंत्र की आधारशिला रखेंगी।पारादीप की अपनी यात्र के दौरान राष्ट्रपति मछुआरों से भी बातचीत कर सकती हैं। वह सोमवार शाम को भुवनेश्वर से रवाना हो जाएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें