Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने अमेरिका सहित तीन देशों के राजदूतों के परिचय पत्र किए स्वीकार

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को तीन देशों अमेरिका, कतर और मोनाको के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किये। राष्ट्रपति भवन के बयान से यह जानकारी मिली है। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी, कतर के राजदूत मोहम्मद हसन जाबिर अल जाबिर और मोनाको के राजदूत दिदियर गार्मेडिंगर ने राष्ट्रपति मुर्मू के समक्ष अपने परिचय पत्र पेश किये।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में अमेरिका, कतर और मोनाको के राजदूतों ने राष्ट्रपति मुर्मू को अपने परिचय पत्र सौंपे। इस वर्ष मार्च में अमेरिकी सीनेट ने भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में गार्सेटी के नामांकन की पुष्टि करते हुए करीब दो साल से खाली पड़े प्रमुख राजनयिक पद को भरने की राह साफ कर दी थी। सीनेट ने 42 के मुकाबले 52 मतों से एरिक गार्सेटी के नामांकन की पुष्टि की।

गार्सेटी (52) लॉस एंजिलिस के पूर्व मेयर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सबसे पहले उन्हें जुलाई 2021 में भारत में अमेरिकी राजदूत के पद के लिए नामित किया था। हालांकि, राष्ट्रपति के रूप में बाइडन के कार्यकाल के शुरुआती दो वर्ष में गार्सेटी के नामांकन को इसलिए मंजूरी नहीं मिल सकी, क्योंकि कुछ सांसदों ने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था ।

Exit mobile version