Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के चौथे कृषि रोड मैप का किया लोकार्पण

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को साल 2023-28 की अवधि के लिए बिहार के चौथे कृषि रोडमैप का लोकार्पण किया। श्रीमती मुर्मू ने आज यहां बिहार के चौथे कृषि रोड मैप के लॉन्च के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2008 में पहला कृषि रोड मैप लॉन्च होने के बाद से राज्य ने कृषि क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। यह जानकर खुशी हुई कि इस अवधि के दौरान प्रदेश में धान, गेहूं और मक्के का उत्पादन दोगुना हो गया है।

Exit mobile version