President Droupadi Murmu Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि उनका जीवन और नेतृत्व देश भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है। जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी को प्रेरित करती है और आशा की किरण है।”
Warmest birthday wishes to Rashtrapati Ji. Her life and leadership continue to inspire crores of people across the country. Her unwavering commitment to public service, social justice and inclusive development are a beacon of hope and strength for everyone. She has always worked…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2025
अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। मैं उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं।” मुर्मू 2022 में राष्ट्रपति का पद संभालेंगी और वह आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

