Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने Gujarat और Maharashtra के स्थापना दिवस पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

May 1, 2023

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने Gujarat और Maharashtra के स्थापना दिवस पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों सहित समस्त देशवासियों को इन दोनों राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात दिवस पर सभी देशवासियों विशेषकर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।’’ उन्होंने कहा कि गुजरात की धरती महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसी महान विभूतियों की भूमि है। यहां के उद्यमी और उन्नतिशील लोगों ने देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

राष्ट्रपति ने कहा, कि ‘मैं कामना करती हूं कि गुजरात सतत प्रगति पथ पर अग्रसर रहे और राज्य के निवासियों की सुख-समृद्धि में वृद्धि हो।’’ वहीं, महाराष्ट्र के स्थापना दिवस का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, कि ‘महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों विशेषकर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा कि संतों, वीर सेनानियों, कलाकारों और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और योगदान की अमिट छाप छोड़ने वाले लोगों की यह धरती छत्रपति शिवाजी महाराज तथा बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर  जैसी विभूतियों की जन्मभूमि और कर्मभूमि रही है।

द्रौपदी मुर्मू ने कहा, कि ‘मैं राज्य की निरंतर प्रगति के साथ-साथ सभी महाराष्ट्रवासियों के उज्‍जवल भविष्य की मंगल कामना करती हूं।’’ गौरतलब है कि भाषायी आधार पर पूर्ववर्ती बॉम्बे राज्य के विभाजन के बाद वर्ष 1960 में आज के ही दिन गुजरात और महाराष्ट्र की स्थापना हुई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें