नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu), उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) और कई अन्य लोगों ने मंगलवार को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 148वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मंगलवार को राजधानी के पटेल चौक पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की हैं। एक्स पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति भवन ने कहा, कि ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने पर नई दिल्ली के पटेल चौक पर पुष्पांजलि अर्पित की।‘
President Droupadi Murmu paid floral tributes to Sardar Vallabhbhai Patel at Patel Chowk, New Delhi on his birth anniversary observed as Rashtriya Ekta Diwas. pic.twitter.com/FpdnFfGaYi
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 31, 2023
Birthday wishes to Union Minister Shri @sarbanandsonwal Ji, who is doing exemplary work to fulfil our vision towards port-led development and ensuring a vibrant shipping sector. His efforts to promote Ayush are also noteworthy. Praying for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2023
देश के एकीकरण व निर्माण में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का अविस्मरणीय योगदान है। आज सरदार साहब की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में उनकी प्रतिमा पर कृतज्ञ राष्ट्र के ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किये। pic.twitter.com/J2YRngXYJ5
— Amit Shah (@AmitShah) October 31, 2023