Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने Gujarat विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना का किया उद्घाटन  

September 13, 2023

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने Gujarat विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना का किया उद्घाटन  
गांधीनगरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को गुजरात विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (एनईवीए) परियोजना का उद्घाटन किया, जिसका मकसद सदन के कामकाज को कागज रहित बनाना है। राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि इस परियोजना से विधानसभा के कामकाज में पारर्दिशता आएगी।
राष्ट्रपति ने बुधवार को शुरू हुए गुजरात के चार दिवसीय मानसून सत्र के दौरान विधायकों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि एनईवीए एक प्रगतिशील बदलाव है, जो गुजरात विधानसभा के कामकाज में पारर्दिशता लाएगा और सदन के सदस्यों को अन्य विधानसभाओं की सवरेत्तम प्रथाओं तक पहुंच उपलब्ध कराने में भी मदद करेगा।
द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सौर गठबंधन के बाद, हाल ही में संपन्न जी20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की स्थापना पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें