राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने Odisha के श्री लिंगराज मंदिर में की पूजा अर्चना

भुवनेश्वरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने ओडिशा दौरे के दूसरे दिन शनिवार को प्रसिद्ध श्री लिंगराज मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू भी मौजूद रहीं। देश की प्रथम नागरिक के दौरे के मद्देनजर 11वीं शताब्दी के मंदिर और उसके आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम.

भुवनेश्वरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने ओडिशा दौरे के दूसरे दिन शनिवार को प्रसिद्ध श्री लिंगराज मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू भी मौजूद रहीं। देश की प्रथम नागरिक के दौरे के मद्देनजर 11वीं शताब्दी के मंदिर और उसके आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। द्रौपदी मुर्मू की एक झलक पाने के लिए मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। श्री लिंगराज मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने से पहले मुर्मू ने इसके परिसर में मां भुवनेश्वरी, मां पार्वती और सिद्धि विनायक सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भुवनेश्वर में लिंगराज महाप्रभु को नमन किया। राष्ट्रपति ने भारतीय वास्तुकला की उत्कृष्ट कृति माने जाने वाले लिंगराज मंदिर के दर्शन के दौरान लोगों का अभिनंदन भी किया। ’’ उन्होंने श्री लिंगराज मंदिर में लगभग 40 मिनट बिताए। राष्ट्रपति मुर्मू ने आगंतुक पुस्तिका में उड़िया में लिखा कि उन्हें भगवान लिंगराज की पूजा करने के बाद बेहद प्रसन्नता हुई और उन्होंने दुनिया के कल्याण की कामना की। मंदिर में ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणोशी लाल और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट ने राष्ट्रपति को भगवान लिंगराज के दामोदर वेश की तस्वीर भेंट की हैं।

- विज्ञापन -

Latest News