Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने करगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

July 26, 2023

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने करगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को करगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि इस गौरवशाली अवसर पर सभी देशवासी हमारे सशस्त्र बलों के असाधारण पराक्रम से अर्जित की गई जीत को याद करते हैं। भारतीय सेना ने 1999 में लद्दाख की अहम चोटियों पर अवैध कब्जा करने वाली पाकिस्तानी सेना को खदेड़ने के लिए एक भीषण जवाबी हमला किया था। करगिल विजय दिवस इस युद्ध में भारत की जीत की याद में मनाया जाता है।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, आज करगिल विजय दिवस के गौरवशाली अवसर पर सभी देशवासी हमारे सशस्त्र बलों के असाधारण पराक्रम से अर्जित की गई विजय को याद करते हैं। देश की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान करके विजय का मार्ग प्रशस्त करने वाले सेनानियों को एक कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से मैं श्रद्धांजलि देती हूं। उनकी शौर्य गाथाएं आने वाली पीढ़ियाें को सदैव प्रेरित करती रहेंगी। जय हिन्द!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें