Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर किया उन्हें याद

February 23, 2025

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर किया उन्हें याद

Swami Dayanand Saraswati : स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती हर साल हिंदू महीने फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाती है। ऐसे में आज उनकी जयंती मनाई जा रही है। वहीं इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘भारतीय पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उनको मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। स्वामी दयानंद जी द्वारा चलाए गए शिक्षा और समाज सुधार कार्यक्रमों की समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका रही है। उनकी शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक रहेंगी। हमारे देश के प्राचीन गौरव को पुन: स्थापित करने के उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हम सब भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहें।

स्वामी दयानंद सरस्वती एक महान हिंदू दार्शनिक और समाज सुधारक थे। वे आर्य समाज के संस्थापक थे, जिन्होंने महिलाओं की असमानताओं और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें