नई दिल्ली: देश के 76वें गणतंत्र दिवस से पहले आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह संबोधन रविवार शाम 7 बजे प्रसारित किया जाएगा।
राष्ट्रपति का यह संदेश आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर एक साथ सुना जा सकेगा। वहीं दूरदर्शन पर पहले हिंदी और फिर अंग्रेज़ी भाषा में इसका प्रसारण किया जाएगा।
क्षेत्रीय भाषाओं में कब और कहां होगा प्रसारण?
हिंदी और अंग्रेज़ी प्रसारण के बाद राष्ट्रपति का संबोधन देशभर के दर्शकों के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय चैनलों पर सोमवार सुबह 9:30 बजे से राष्ट्रपति का भाषण क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित करेगा।
26 जनवरी परेड का पूरा शेड्यूल
गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन 26 जनवरी को सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शुरू होगा। हालांकि, इसकी लाइव कवरेज सुबह 8 बजे से ही शुरू कर दी जाएगी।
परेड से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगी, जिसके साथ ही परेड की औपचारिक शुरुआत होगी।
झांकियां और सैन्य टुकड़ियां बढ़ाएंगी शोभा
परेड में भारतीय सेना की विभिन्न टुकड़ियों के साथ-साथ देश के अलग-अलग राज्यों और मंत्रालयों की रंग-बिरंगी झांकियां भी शामिल होंगी, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता और विकास यात्रा को दर्शाएंगी।
वायुसेना का फ्लाई-पास्ट रहेगा आकर्षण का केंद्र
झांकियों के बाद भारतीय वायुसेना का भव्य फ्लाई-पास्ट होगा। इस दौरान वायुसेना के फाइटर जेट आसमान में रोमांचक करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित करेंगे। ठंड के बावजूद, हर साल की तरह इस बार भी हजारों लोग कर्तव्य पथ पर मौजूद रहकर इस ऐतिहासिक समारोह के गवाह बनेंगे।
ये भी पढ़ें: अकाली नेता Jaswant Singh Cheema पर जानलेवा हमला, फायरिंग के बाद थाने पहुंचकर बचाई जान
इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि कौन?
इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोप से विशेष मेहमान शामिल होंगे। यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो लुईस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन इस बार भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...