Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति Droupadi Murmu राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का करेंगी उद्घाटन

February 27, 2023

राष्ट्रपति Droupadi Murmu राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का करेंगी उद्घाटन

जयपुरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को बीकानेर में औपचारिक रूप से राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। उनका दोपहर 3.25 बजे बीकानेर पहुंचने का कार्यक्रम है और उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति शाम 5.50 बजे राष्ट्रीय राजधानी के लिए प्रस्थान करेंगी। शहर के साथ-साथ डॉ. कर्णी सिंह स्टेडियम में भी सुरक्षा के लिहाज से करीब 1,200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से बीकानेर पहुंचेंगी, जो वायु सेना की विशेष हवाई पट्टी पर उतरेगा। शाम करीब 4 बजे उनके साथ देश भर के कलाकार शामिल होंगे। राष्ट्रपति यहां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन करते हुए आम लोगों को संबोधित करेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें