Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने देशवासियों को नुआखाई पर्व की दीं शुभकामनाएं

September 20, 2023

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने देशवासियों को नुआखाई पर्व की दीं शुभकामनाएं

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नुआखाई पर्व के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और देश तथा उसके लोगों की समृद्धि की कामना की। नुआखाई ओडिशा के पश्चिमी जिलों में मनाया जाने वाला एक कृषि पर्व है, जिसमें खेत की पहली फसल देवी को अíपत की जाती है और घरों में लोग बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं। यह पर्व मुख्य रूप से संबलपुर, बारगढ़, झारसुगुड़ा, बलांगीर, कालाहांडी, नुआपाड़ा, नबरंगपुर, देवगढ़ और सुंदरगढ़ में मनाया जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, कि कृषि से जुड़े पावन पर्व नुआखाई पर सभी देशवासियों, विशेषकर ओडिशा के लोगों को मेरी हाíदक शुभकामनाएं! उन्होंने कहा, कि इस पावन पर्व पर लोग धान की फसल का जश्न मनाते हैं। यह त्योहार हमें भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। इस शुभ अवसर पर, मैं ईश्वर से देश और उसके लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें