Dainik Savera Times

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने Santokh Singh Chaudhary की पत्नी को पत्र लिख किया शोक व्यक्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कमलजीत कौर पत्र लिखते हुए कहा कि “आपके पति संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। संतोख सिंह चौधरी एक प्रतिष्ठित नेता थे और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े हुए थे। सांसद सहित सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे करियर के दौरान, चौधरी पंजाब के लोगों की सेवा के लिए समर्पित थे। जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें याद किया जाएगा।”

Exit mobile version