Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति Murmu और उपराष्ट्रपति Dhankhar ने मध्य प्रदेश में बस हादसे पर दुख जताया

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के खरगोन में बस हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। सुश्री मुर्मू ने ट्वीट किया , “मध्य प्रदेश के खरगोन में हुए बस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर से बहुत दुख हुआ। मैं इस दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।”

Exit mobile version