Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति मुर्मू ने नेपाली सेना प्रमुख को भारतीय सेना के जनरल का मानद रैंक प्रदान किया

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू ने भारत की यात्र पर आए नेपाली सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगदेल को गुरूवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में भारतीय सेना के जनरल का मानक रैंक प्रदान किया। भारत और नेपाल लंबे समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार एक दूसरे के सेना प्रमुख को जनरल का रैंक प्रदान करते रहे हैं। नेपाल के राष्ट्रपति ने भी हाल ही में भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को नेपाली सेना के जनरल का मानद रैंक प्रदान किया था। इसका उद्देश्य दोनों देशों के दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देना है।

Exit mobile version